Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-03-29

जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए विधायक पूर्णिमा साहू की एसएसपी से मुलाकात

जमशेदपुर शहर में हो रही आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिले के एसएसपी किशोर कौशल से मुलाकात की। विधायक पूर्णिमा साहू ने आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने का आग्रह किया।

मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि शहर में हत्या और चोरी जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। रोजाना चोरी की घटनाएं या हत्या जैसी वारदातों के कारण शहरवासियों में डर का माहौल है। इसे ठीक करने को लेकर एसएसपी से चर्चा की गई है।

उन्होंने बताया कि एसएसपी को सुझाव दिया गया है कि चेकिंग के लिए निर्धारित स्थान सुनिश्चित किए जाएं और वाहनों की सघन जांच की जाए। शहर में जहां जाम की समस्या होती है, वहां ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए। साथ ही, गश्ती दल की संख्या बढ़ाई जाए ताकि अपराधियों में पुलिस का डर बना रहे।

विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि एसएसपी किशोर कौशल ने उन्हें आश्वस्त किया है कि सभी बिंदुओं पर विचार कर जल्द से जल्द सुधार के प्रयास किए जाएंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !