Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-05

Seraikela News: नीमडीह पुलिस ने सबर परिवारों के बीच बांटे कंबल

Seraikela News: नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ेदा पंचायत के खड़िया बस्ती में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सबर परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया. बढ़ती ठंड को देखते हुए यह पहल नीमडीह पुलिस द्वारा की गई, ताकि जरूरतमंद परिवारों को राहत मिल सके.

थाना प्रभारी संतन तिवारी ने सबर समुदाय के लोगों को कंबल वितरित करते हुए उनसे संवाद भी किया. इस दौरान थाना प्रभारी ने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की और इसके दुष्परिणामों की जानकारी दी.

पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जरूरतमंदों की मदद और समाज में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए भी लगातार कार्य कर रही है.

सबर परिवारों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और सहयोग का भरोसा जताया. ठंड के मौसम में कंबल मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !