Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-05

Jharkhand Sports News: झारखंड में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज 6 जनवरी से, खेलगांव बनेगा खेल उत्सव का केंद्र

Jharkhand Sports News: झारखंड की मेजबानी में 6 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. यह प्रतियोगिता स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से खेलगांव में आयोजित होगी. प्रतियोगिता को लेकर राजधानी रांची में उत्साह का माहौल है.

कुल 338 बालक और 301 बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के 33 राज्यों और इकाइयों से कुल 338 बालक और 301 बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इनके साथ 134 कोच और मैनेजर भी रांची पहुंचे हैं. खिलाड़ियों का आगमन 4 जनवरी से ही शुरू हो चुका है. रांची रेलवे स्टेशन हटिया रेलवे स्टेशन और बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर खिलाड़ियों का झारखंडी परंपरा के अनुसार पढ़िया पहनाकर स्वागत किया जा रहा है. मेहमान खिलाड़ियों के स्वागत से खेलगांव और उसके आसपास का माहौल पहले ही खेल उत्सव में तब्दील हो चुका है.

खिलाड़ियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जा रहा
प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों का पंजीयन खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम के वीआईपी प्रवेश द्वार हॉल में कराया जा रहा है. पंजीयन के दौरान खिलाड़ियों के आवेदन पत्रों के साथ लगे प्रमाण पत्रों की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी तरह की त्रुटि न रहे. स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की टीम भी मौके पर मौजूद है. एसजीएफआई की देखरेख में खिलाड़ियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जा रहा है. इसका उद्देश्य प्रतियोगिता को पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुरूप संपन्न कराना है.

प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया
आयोजन समिति की ओर से प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है. खेल मैदान से लेकर आवास और अन्य व्यवस्थाओं तक पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि देशभर से आए खिलाड़ी बेहतर माहौल में प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकें.

मेजबानी झारखंड के लिए खेल और प्रतिभा के लिहाज से अहम
राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी झारखंड के लिए खेल और प्रतिभा के लिहाज से अहम मानी जा रही है. इससे न केवल राज्य की खेल संस्कृति को पहचान मिलेगी बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय मंच पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !