Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-05

Seraikela News: उप विकास आयुक्त ने किया पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल का औचक निरीक्षण

Seraikela News:  सरायकेला-खरसावाँ की उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सरायकेला कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्था, संधारित पंजी और संचिकाओं की स्थिति, और दैनिक प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समीक्षा की।


कमियों को पूरा करने का निर्देश

निरीक्षण में पाई गई कमियों को चिन्हित करते हुए उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी पंजी और संचिकाओं का अद्यतन और सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और अनुशासित, जवाबदेह और कार्योन्मुखी कार्यसंस्कृति विकसित करने का भी निर्देश दिया।


चिन्हित कमियों को 15 दिनों के भीतर सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया है और निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा निर्धारित अवधि के उपरांत की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !