Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-06

Love Affair: नए साल की मिढ़ाई खिलाने के बहाने घर बुला कर महिला ने किया ऐसा काम, जान कर हैरान हो जाएंगे आप

Mumbai: मुंबई से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। 25 साल की एक शादी-शुदा महिला ने अपने लवर को 31 दिसंबर की शाम घर बुलाया। महिला का ये लवर भी शादी-शुदा था।

हैरानी की बात ये है कि

हैरानी की बात ये है कि महिला ने मिठाई खिलाने के बहाने जिस लवर को घर बुलाया था, इसके बदले महिला ने उस शख्स का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इस घटना के बाद वह 44 वर्षीय व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है।

मामले में आरोपी महिला फरार

25 वर्षीय महिला ने 31 दिसंबर की शाम इस घटना अंजाम दिया। महिला ने अपने लवर को घर बुलाया और उसके प्राइवेट पार्ट पर धारदार चाकू से हमला किया। इस घटना के बाद व्यक्ति मुंबई के सायन अस्पताल में भर्ती है। वहीं इस मामले में आरोपी महिला फरार चल रही है। 

कथित तौर पर प्रेम संबंध

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि इन दोनों के बीच रिश्तेदारी भी थी। आरोपी महिला कथित तौर पर पीड़ित पुरुष की बहन की भाभी है। वहीं इन दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध चल रहा था।

जांच में यह भी पता चला है कि महिला काफी लंबे समय से अपने लवर पर उसकी पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी, जिस वजह से ही दोनों की बीच विवाद बढ़ा।

सब्जी काटने वाला चाकू 

31 दिसंबर की रात करीब 1:30 बजे, महिला ने उसे नए साल की मिठाई देने के बहाने अपने घर बुलाया। उस समय महिला के बच्चे घर पर सो रहे थे। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले पीड़ित को अपनी पैंट उतारने को कहा और फिर रसोई में जाकर सब्जी काटने वाला चाकू ले आई।

महिला की तलाश जारी

इसके बाद उसने अचानक पीड़ित के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने इस मामले में केस रजिस्टर कर लिया है और फरार महिला की तलाश जारी है। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !