Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-06

MLA Jairam Mahato: डुमरी विधायक जयराम महतो ने अपने वेतन से की आदिवासी फुटबॉल खिलाड़ियों की मदद

Jharkhand: टुंडी क्षेत्र की तीन आदिवासी बेटियां—आशा टुडू, माधुरी और बबीता—जो फुटबॉल खिलाड़ी हैं, ने हाल ही में नेपाल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया था। प्रतिभाशाली होने के बावजूद आर्थिक तंगी के कारण उन्हें आगे खेल जारी रखने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

गांवों की प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं

इसकी जानकारी मिलने पर डुमरी विधायक जयराम महतो ने तीनों खिलाड़ियों से संपर्क किया और उन्हें बुलाकर अपने निजी वेतन से फुटबॉल किट खरीदने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। विधायक ने कहा कि सरकार गरीब खिलाड़ियों और जमीनी स्तर के खेलों के प्रति गंभीर नहीं है, इसी कारण गांवों की प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।

खेल प्रेमियों और ग्रामीणों में सराहना का माहौल

जयराम महतो ने कहा कि उनका प्रयास है कि सभी बहनें आगे बढ़ें और अपने सपनों को पूरा करें। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, “आप आगे बढ़ेंगी तो मुझे खुशी होगी। संघर्ष जारी है।” विधायक के इस कदम से क्षेत्र में खेल प्रेमियों और ग्रामीणों में सराहना का माहौल है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !