Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-06

Bihar News: होली में ट्रेनें फुल तो बिहार सरकार का बड़ा कदम, दिल्ली समेत 5 राज्यों के लिए चलेंगी 149 स्पेशल बसें

Bihar : होली पर्व को लेकर राज्य परिवहन विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है. हर साल होली के मौके पर बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए इस बार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. पर्व के दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा से राहत दिलाने के लिए 15 फरवरी से 149 बसें चलाने का फैसला लिया गया है. इस फैसले से बिहार से बाहर रहने वाले लोगों को होली पर घर आने और वापस जाने में सहूलियत मिलेगी.

दिल्ली-पंजाब समेत कई राज्यों के लिए चलेंगी बसें

परिवहन विभाग की ओर से जिन बसों का संचालन किया जाएगा, वे बिहार से दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख राज्यों के लिए चलाई जाएंगी.

 इन राज्यों में बड़ी संख्या में बिहार के लोग रोजगार और पढ़ाई के सिलसिले में रहते हैं. होली के समय घर लौटने के लिए ट्रेनों में भीड़ अधिक होने के कारण यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाता, ऐसे में बस सेवा उनके लिए एक बेहतर विकल्प साबित होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !