Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-05

Kandra Accident: कांड्रा में क्रेन की टक्कर से चार लोग घायल, बच्चा गंभीर, महिला का पैर जख्मी

Meta Description

 कांड्रा (सरायकेला): थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ओवर ब्रिज पर एक तेज रफ्तार क्रेन (नंबर JH05AB-2880) ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चा घायल हो गए। महिला का बायां पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है, जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों पुरुषों को भी चोटें आई हैं।

 
हादसे के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे गम्हरिया प्रखंड के झामुमो उपाध्यक्ष राम महतो ने तत्परता दिखाते हुए कांड्रा थाना और एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राम महतो, उनके साथियों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए एमजीएम अस्पताल भेजा।
 
इधर, दुर्घटना के बाद क्रेन चालक वाहन को अमलगम स्टील की दिशा में ले गया और सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया। फिलहाल कांड्रा थाना पुलिस ने क्रेन और बाइक दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल परिवार सरायकेला जिले के घाघी गांव का निवासी है। बाइक चालक की पहचान महेश सरदार के रूप में हुई है।
 
हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोग प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !