Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-07

Jharkhand Sports News: लातेहार जिला लीग में ऐतिहासिक रिकॉर्ड, रौशन और प्रभात की 329 रनों की साझेदारी

Jharkhand Sports News: लातेहार जिला लीग के एक मुकाबले में 6 जनवरी 2026 को क्रिकेट इतिहास का नया अध्याय जुड़ गया हैं.मैच में रौशन कुमार गुप्ता और प्रभात कुमार यादव ने मिलकर 329 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी करते हुए झारखंड जिला लीग का नया कीर्तिमान स्थापित किया.

30.4 ओवर में 329 रन 
दोनों बल्लेबाजों ने 30.4 ओवरों में 329 रन जोड़कर विपक्षी गेंदबाजों को पूरी तरह बेअसर कर दिया. इस दमदार साझेदारी की बदौलत टीम ने 40 ओवर में 3 विकेट पर 442 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

मैच में रौशन कुमार गुप्ता ने 103 गेंदों पर नाबाद 131 रन बनाए, जबकि प्रभात कुमार यादव ने 102 गेंदों पर 212 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उल्लेखनीय है कि दोनों खिलाड़ी पहले झारखंड राज्य अंडर-23 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जिससे यह उपलब्धि और भी खास बन गई.

12 वर्षों से क्रिकेट खेलते आ रहे हैं 
दोनों खिलाड़ी पिछले 10–12 वर्षों से लगातार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल रहे हैं. लातेहार जिला क्रिकेट में उनकी जोड़ी पहले भी कई यादगार प्रदर्शन कर चुकी है. 2022–23 रणधीर वर्मा ट्रॉफी में दोनों ने अहम भूमिका निभाई थी, जहां फाइनल में रौशन गुप्ता के नाबाद 92 रन की बदौलत लातेहार ने खिताब जीता था.

रौशन कुमार गुप्ता 2024 में झारखंड राज्य टीम का हिस्सा रह चुके हैं और 2016, 2022, 2023, 2024 व 2025 में झारखंड स्टेट कैंप तथा 2025 में झारखंड जोनल टीम में चयनित रहे हैं.वहीं प्रभात कुमार यादव ने 2023 में झारखंड अंडर-23 टीम और 2024 में झारखंड रणजी ट्रॉफी टीम का प्रतिनिधित्व किया है.वे विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के राज्य स्तरीय कैंपों में भी शामिल रहे हैं.

यह ऐतिहासिक साझेदारी लेटेहार जिला और झारखंड क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण मानी जा रही है, जो राज्य में उभरती प्रतिभाओं की मजबूत मौजूदगी को दर्शाती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !