Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-07

Ranchi News: रांची में तेज ठंड ने ली एक महिला की जान, सड़क किनारे मिला शव, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Ranchi: रांची शहर में तेज़ ठंड अब जानलेवा साबित हो रही है। वार्ड नंबर 18 क्षेत्र में स्थित सैन्टेविटा हॉस्पिटल के पास एक अज्ञात महिला का शव सड़क किनारे पाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने महिला को सुबह-सुबह अचेत अवस्था में देखा, जिसके तुरंत बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।

मृतका का नहीं हुआ पहचान अभी तक 

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार महिला की  मौत अत्यधिक ठंड के कारण हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच हो सकती है। हालांकि, अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि केवल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही संभव होगी।

सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े 

इस घटना ने एक बार फिर शहर में बढ़ती ठंड और बेघर या असहाय लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि ठंड के इस मौसम में ऐसे हादसों की संख्या बढ़ रही है, और स्थानीय प्रशासन को बेघर लोगों के लिए तात्कालिक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की जरूरत है।

नागरिकों को भी सावधानी बरतने की सलाह 

स्थानीय पुलिस और प्रशासन अब महिला की पहचान कराने और उसके परिजनों तक खबर पहुंचाने के प्रयास कर रहे हैं। वहीं, नागरिकों को भी सावधानी बरतने और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !