Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-07

Ranchi News: गेतलसूद डैम पर फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट अंतिम चरण में, जल्द मिलेगी बिजली

Ranchi News: रांची के गेतलसूद डैम पर बन रहा विशाल वाटर फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. सांसद संजय सेठ ने बुधवार परियोजना स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से निर्माण की प्रगति की जानकारी ली. अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना का करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और बहुत जल्द इस पावर प्लांट से रांची जिले को बिजली मिलने लगेगी.

2 लाख 20 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य
437 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहे इस फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट से 2 लाख 20 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है. परियोजना के पूरा होने के बाद रांची के बिजली आपूर्ति तंत्र को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है. सांसद संजय सेठ ने कहा कि यह परियोजना उनके लिए एक बड़े सपने के साकार होने जैसी है. उन्होंने बताया कि यह देश की चुनिंदा सौर ऊर्जा परियोजनाओं में से एक है, जिसे क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद और लंबे परिश्रम के बाद धरातल पर उतारा जा रहा है.

प्रधानमंत्री का आभार
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रांची को इतनी बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना की सौगात मिली है. इस परियोजना के जरिए रांची को जीरो कट बिजली की दिशा में रास्ता और अधिक स्पष्ट होता नजर आ रहा है.

रांची के ऊर्जा भविष्य के लिए एक अहम कदम
गेतलसूद डैम पर फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट रांची के ऊर्जा भविष्य के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है. बढ़ती बिजली मांग और पारंपरिक संसाधनों पर निर्भरता के बीच यह परियोजना नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देगी. यदि तय समय पर यह परियोजना पूरी होती है तो रांची के लिए स्थायी और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण बदलाव साबित हो सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !