लगातार कच्चा प्याज खाने से मुंह में बदबू और मसूड़ों में जलन हो सकती है.
Raw Onion Side Effects: गर्मियों के दिनों में लोग लू से बचने के लिए लोग प्याज का सेवन करते हैं. खुद डॉक्टर्स भी इसे सलाद के रूप में खाने की सलाह देते हैं. इसमें कोई दो राय नहीं है कि कच्चा प्याज खाने से पाचन में सुधार और इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद मिलती है. इसके अलावा भी कई फायदे हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा प्याज हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता? कई बार ये सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है. तो आइए जानें कच्चा प्याज खाने के नुकसान क्या क्या हो सकते हैं.
कच्चा प्याज खाने के बाद सांस से तीखी गंध आने लगती है, जिसे माउथफ्रेशनर से भी छुपाना मुश्किल होता है. इस वजह से ऑफिस, इंटरव्यू, मीटिंग या सोशल गैदरिंग में शर्मिंदगी का कारण बन सकता है.
प्याज में फ्रुक्टन नामक एक कार्बोहाइड्रेट होता है, जो पचने में भारी होता है. इससे गैस, पेट फूलना और अपच जैसी समस्याएं हो सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जो इरिटेबल बाउल सिंड्रोम से पीड़ित हैं.
कच्चा प्याज एसिडिक होता है और पेट की एसिडिटी बढ़ जाती है इससे हार्टबर्न (सीने में जलन), एसिड रिफ्लक्स और खट्टी डकार जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
कुछ लोगों को प्याज से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर खुजली, सूजन या आंखों में जलन हो सकती है. ज्यादा मात्रा में इसे खाने पर छींक आने या आंखों में पानी आने की आम शिकायतें आज जाती है.
कच्चा प्याज ब्लड शुगर को कम कर सकता है, जो शुगर के मरीजों के लिए अच्छा है. लेकिन यदि कोई पहले से लो शुगर की दवाएं ले रहा हो, तो इसका अत्यधिक सेवन शुगर को खतरनाक स्तर तक गिरा सकता है.
लगातार कच्चा प्याज खाने से मुंह में बदबू और मसूड़ों में जलन हो सकती है. अगर ठीक से मुंह की सफाई न की जाए तो इससे दांतों में बैक्टीरिया पनप सकता हैं.