Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-08

Railway Updates: रेल मदद फीडबैक में गिरावट, बेडरोल और कोच सफाई को लेकर बढ़ी यात्रियों की नाराजगी

Railway Updates: भारतीय रेलवे के रेल मदद पोर्टल से जुड़ी शिकायतों की मासिक समीक्षा में यात्रियों के फीडबैक में गिरावट सामने आई है.रेलवे बोर्ड द्वारा अक्टूबर और नवंबर 2025 की तुलना सितंबर 2025 से करने पर यह पाया गया कि बेडरोल और कोच सफाई से संबंधित शिकायतों में न केवल फीडबैक प्रतिशत घटा है, बल्कि एक्सीलेंट और सैटिस्फैक्टरी फीडबैक का अनुपात भी कम हुआ है.

रेलवे बोर्ड ने इस गिरावट को गंभीरता से लेते हुए सभी जोनल रेलवे को कारणों का विश्लेषण कर सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

बेडरोल से जुड़ी शिकायतों का हाल इस प्रकार है 

सितंबर 2025

कुल शिकायतें: 8,758

फीडबैक प्राप्त: 3,628 (41.43%)

एक्सीलेंट फीडबैक: 2,406

सैटिस्फैक्टरी फीडबैक: 917

कुल एक्सीलेंट व सैटिस्फैक्टरी: 91.59%

अक्टूबर 2025

कुल शिकायतें: 13,406

फीडबैक प्राप्त: 4,766 (35.55%)

फीडबैक में गिरावट: 5.88%

एक्सीलेंट फीडबैक: 3,000

सैटिस्फैक्टरी फीडबैक: 1,275

कुल एक्सीलेंट व सैटिस्फैक्टरी: 89.70% (1.90% की गिरावट)

नवंबर 2025

कुल शिकायतें: 13,196

फीडबैक प्राप्त: 4,582 (34.74%)

फीडबैक में गिरावट: 0.82%

एक्सीलेंट फीडबैक: 2,847

सैटिस्फैक्टरी फीडबैक: 1,225

कुल एक्सीलेंट व सैटिस्फैक्टरी: 88.87% (0.83% की गिरावट)

कोच सफाई को लेकर स्थिति

सितंबर 2025

कुल शिकायतें: 24,758

फीडबैक प्राप्त: 8,987 (36.32%)

एक्सीलेंट फीडबैक: 5,079

सैटिस्फैक्टरी फीडबैक: 2,625

कुल एक्सीलेंट व सैटिस्फैक्टरी: 85.72%

अक्टूबर 2025

कुल शिकायतें: 33,804

फीडबैक प्राप्त: 10,553 (31.22%)

फीडबैक में गिरावट: 5.10%

एक्सीलेंट फीडबैक: 5,606

सैटिस्फैक्टरी फीडबैक: 3,164

कुल एक्सीलेंट व सैटिस्फैक्टरी: 83.10% (2.62% की गिरावट)

नवंबर 2025

कुल शिकायतें: 36,673

फीडबैक प्राप्त: 10,607 (28.92%)

फीडबैक में गिरावट: 2.31%

एक्सीलेंट फीडबैक: 5,501

सैटिस्फैक्टरी फीडबैक: 3,188

कुल एक्सीलेंट व सैटिस्फैक्टरी: 81.92% (1.19% की गिरावट)

रेलवे बोर्ड का निर्देश
रेलवे बोर्ड के अनुसार, रेल मदद एकीकृत डिजिटल शिकायत निवारण प्रणाली है, जिससे यात्रियों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया जाता है. इसके बावजूद फीडबैक और संतोष स्तर में आई गिरावट चिंताजनक है.

इसको देखते हुए सभी जोनल रेलवे से कहा गया है कि वे फीडबैक कम होने और यात्रियों की संतुष्टि घटने के कारणों की गहन जांच करें और शिकायत निवारण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !