Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-08

BREAKING: झारखंड शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, ACB ने कारोबारी नवीन केडिया को गोवा से किया गिरफ्तार

BREAKING: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले की जांच में एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक और अहम सफलता हासिल की है. मामले से जुड़े प्रमुख आरोपी छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी कारोबारी नवीन केडिया को एसीबी ने गोवा से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद एजेंसी उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाने की प्रक्रिया में जुट गई है. रांची पहुंचने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए रिमांड मांगी जाएगी.

अग्रिम जमानत याचिका पहले ही हो चुकी है खारिज
जानकारी के अनुसार, नवीन केडिया इस मामले में जांच एजेंसी के रडार पर लंबे समय से था. एसीबी ने उसे पूछताछ के लिए समन भेजा था, लेकिन वह एजेंसी के सामने पेश नहीं हुआ. इसके बाद उसने अग्रिम जमानत के लिए एसीबी की विशेष अदालत का रुख किया था, जहां से उसे कोई राहत नहीं मिली. कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद से वह लगातार गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था.

एसीबी सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद अब शराब घोटाले से जुड़े कई अहम पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी. एजेंसी को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान घोटाले की पूरी कड़ी और अन्य संलिप्त लोगों के नाम सामने आ सकते हैं.

झारखंड शराब घोटाले की जांच को नई दिशा मिलने की संभावना
नवीन केडिया की गिरफ्तारी से झारखंड शराब घोटाले की जांच को नई दिशा मिलने की संभावना है. अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद फरार चल रहे आरोपी को दूसरे राज्य से पकड़ना यह दिखाता है कि जांच एजेंसी मामले में दबाव बढ़ा रही है. आने वाले दिनों में पूछताछ के दौरान घोटाले से जुड़े और बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !