Saraikela: चांडिल गोलचक्कर स्थित आनंद होटल में रामकृष्ण महतो की अध्यक्षता में पत्रकार सम्मेलन किया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हाथियों का आतंक बढ़ गया है। वन विभाग समय पर जागे नहीं तो आंदोलन किया जाएगा।
घर में रखे अनाज को अपना निवाला बनाते हाथी
रामकृष्ण महतो ने कहा कि दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के पास हाथियों की झुंड पलायन करके ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में डेरा डाला हुआ है। दलमा गज परियोजना में पर्याप्त भोजन पानी नहीं मिलने के कारण हाथी गांव में प्रवेश कर जाते हैं और घरों में रखे अनाज को अपना निवाला बनाते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के झुंड गांव में प्रवेश कर जाते हैं और घरों में रखे अनाज को अपना निवाला बनाते हैं, जिससे मानव और हाथी की संघर्ष होता है, जिसमें कई लोगों की जान भी चली गई है।
शाम ढलते ही हाथियों की झुंड गांव में प्रवेश करते
नीमडीह थाना क्षेत्र के सीमागांव, तिल्ला, रसूनिया, जुगीलांग, पुड़िया, कुकड़ु प्रखंड के लापंगा, लेटेंदा, बाकरकुड़ी आदि गांव में शाम ढलते ही हाथियों की झुंड गांव में प्रवेश कर जाते हैं।
रामकृष्ण महतो ने वन विभाग को दी आंदोलन की चेतावनी
रामकृष्ण महतो जी ने कहा कि अगर बन विभाग समय पर नहीं जागा, तो लोगों को आंदोलन करना पड़ेगा। उन्होंने वन एंब पर्यावरण विभाग के ऊपर जांच की मांग की है और जनहित याचिका दायर करने की बात कही है।