Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-08

Jharkhand Railway Update: रांची में एनआई कार्य के कारण कई ट्रेनें 14 जनवरी तक रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Jharkhand Railway Update: रांची रेलवे स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के चलते दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है. यह व्यवस्था 8 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक लागू रहेगी. इस दौरान कुछ ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा, जबकि कुछ ट्रेनों को बीच में ही समाप्त या शुरू किया जाएगा.

पूरी तरह रद्द ट्रेनें

. 58033/58034 (बोकारो स्टील सिटी–रांची–बोकारो स्टील सिटी) पैसेंजर

. 18602/18601 (हटिया–टाटा–हटिया) एक्सप्रेस

. 68035/68036 (टाटा–हटिया–टाटा) मेमू पैसेंजर

आंशिक बदलाव वाली ट्रेनें

. 63598 (आसनसोल–रांची) मेमू पैसेंजर को मुरी स्टेशन पर ही समाप्त किया जाएगा.

. 63597 (रांची–आसनसोल) मेमू पैसेंजर को मुरी स्टेशन से ही प्रारंभ किया जाएगा.

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !