Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-08

Jharkhand News: नगर निकाय चुनाव को लेकर सूबे में तेज हुई तैयारी, राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की समीक्षा बैठक

Jharkhand News: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है. राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने गुरुवार को उच्चस्तरीय बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की. इस बैठक में गृह सचिव, डीजीपी, नगर विकास सचिव के साथ साथ राज्य के सभी जिलों के डीसी और एसपी मौजूद रहे. बैठक में विभिन्न स्तरों पर चल रही तैयारियों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई.


रिपोर्ट नहीं भेजने वाले जिलों पर नाराजगी

समीक्षा के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कई जिलों द्वारा अब तक आवश्यक रिपोर्ट नहीं भेजे जाने पर असंतोष जताया. उन्होंने स्पष्ट किया कि समय पर जानकारी नहीं मिलने से चुनावी तैयारियों की गति प्रभावित होती है और इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है.

मतपेटिका और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर
बैठक में गोड्डा, दुमका और सरायकेला खरसावां जिलों से मतपेटिका की जरूरत, उपलब्धता और मरम्मत से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई. इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की आवश्यकता और उनकी उपलब्धता का आकलन करने का निर्देश दिया गया.

इसी महीने प्रशिक्षण पूरा करने की योजना
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने निर्देश दिया कि निर्वाचन कर्मियों, निर्वाची पदाधिकारी, पर्यवेक्षक और अन्य संबंधित कर्मियों का प्रशिक्षण इसी महीने पूरा कर लिया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव की घोषणा से पहले सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम अनिवार्य रूप से समाप्त किए जाएं, ताकि किसी तरह की तकनीकी या प्रशासनिक कमी न रहे.

मेयर और अध्यक्ष के आरक्षण पर जल्द फैसला
बैठक में यह भी बताया गया कि मेयर और नगर निकाय अध्यक्ष पद के आरक्षण को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा. आरक्षण की सूची को सार्वजनिक किए जाने की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी की जाएगी.

मार्च से पहले चुनाव कराने की तैयारी
चुनाव कार्यक्रम को लेकर संकेत दिया गया कि नगर निकाय चुनाव की घोषणा जल्द की जाएगी. प्रशासनिक स्तर पर मार्च से पहले चुनाव संपन्न कराने की योजना पर काम किया जा रहा है.

जिलों की ओर से रिपोर्ट में देरी चिंता का विषय
राज्य निर्वाचन आयोग की सक्रियता यह साफ संकेत देती है कि नगर निकाय चुनाव को लेकर सरकार और प्रशासन समयबद्ध रणनीति पर काम कर रहे हैं. हालांकि कुछ जिलों की ओर से रिपोर्ट में देरी चिंता का विषय है. आने वाले दिनों में अगर प्रशासनिक तैयारियां तय समयसीमा में पूरी होती हैं, तो झारखंड में नगर निकाय चुनाव बिना किसी बड़ी अड़चन के संपन्न कराए जा सकते हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !