Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-08

Weather Updates: झारखंड में कड़ाके की ठंड का कहर, कई जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी

Weather: जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में इस समय कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर रही है। राज्य के कई इलाकों में तापमान तेजी से गिरा है, जिससे सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार तक कई जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

गुरुवार को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान हजारीबाग में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 2.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं दृश्यता के मामले में डाल्टेनगंज सबसे आगे रहा, जहां विजिबिलिटी घटकर मात्र 300 मीटर रह गई। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूरे झारखंड के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। हालांकि गुरुवार को जमशेदपुर में तेज धूप निकलने से लोगों को दिन में कुछ राहत मिली।

मौसम वैज्ञानिक की राय

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार शुक्रवार को जिलों में कोहरे के साथ आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के 9 जिले शीतलहर की चपेट में रहेंगे। इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो शामिल हैं।

गुरुवार को दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

रांची (शहर) – 7.0 डिग्री सेल्सियस

जमशेदपुर – 7.0 डिग्री सेल्सियस

डाल्टेनगंज – 3.4 डिग्री सेल्सियस

बोकारो – 6.5 डिग्री सेल्सियस

चाईबासा – 6.4 डिग्री सेल्सियस

देवघर – 9.8 डिग्री सेल्सियस

बहरागोड़ा – 8.8 डिग्री सेल्सियस

कोडरमा – 8.0 डिग्री सेल्सियस

हजारीबाग – 2.9 डिग्री सेल्सियस

खूंटी – 3.2 डिग्री सेल्सियस

लातेहार – 7.6 डिग्री सेल्सियस

लोहरदगा – 3.6 डिग्री सेल्सियस

पाकुड़ – 8.0 डिग्री सेल्सियस

सरायकेला – 5.4 डिग्री सेल्सियस

सिमडेगा – 5.5 डिग्री सेल्सियस

जगन्नाथपुर – 7.0 डिग्री सेल्सियस
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !