Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-08

Jamshedpur News: ठंड और शीतलहर का असर, 9 और 10 जनवरी को भी स्कूल बंद

Jamshedpur News: भारत मौसम विज्ञान विभाग से मिले ताजा मौसम पूर्वानुमान के बाद पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अगले कुछ दिनों तक ठंड और शीतलहर के चलते तापमान में लगातार गिरावट की चेतावनी को देखते हुए 9 और 10 जनवरी को स्कुल बंद रखने निर्णय लिया गया है. प्रशासन का मानना है कि मौजूदा मौसम बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेश पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत जिले में संचालित सभी सरकारी, अल्पसंख्यक और निजी विद्यालयों में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक पठन पाठन का कार्य 9 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक स्थगित कर दिया गया है. इस दौरान किसी भी कक्षा की नियमित पढ़ाई नहीं होगी.

स्कूल प्रबंधन को सख्त निर्देश
जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें. किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जा सकती है. प्रशासन ने साफ किया है कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

प्री-बोर्ड परीक्षा को लेकर छूट
अगर इस अवधि में किसी विद्यालय में प्री-बोर्ड परीक्षा निर्धारित है तो विद्यालय प्रबंधन अपने विवेक से परीक्षा के संचालन पर निर्णय ले सकता है. यानी पढ़ाई बंद रहेगी लेकिन परीक्षा को लेकर स्कूलों को आवश्यक छूट दी गई है.

सरकारी स्कूल शिक्षकों के लिए स्कूल खुले
सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए स्कूल खुले रहेंगे. सभी शिक्षक और कर्मचारी विद्यालय पहुंचकर अपनी उपस्थिति eVV पर दर्ज करेंगे. इस दौरान विद्यालय से जुड़े गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन किया जाएगा.

जिला प्रशासन का यह फैसला एहतियाती कदम
लगातार गिरते तापमान और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन का यह फैसला एहतियाती कदम के तौर पर देखा जा रहा है. स्कूल बंद रखने से बच्चों को ठंड के जोखिम से राहत मिलेगी. वहीं शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कर प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि शैक्षणिक व्यवस्था पूरी तरह ठप नहीं होगी. मौसम की स्थिति पर आगे भी नजर रखी जाएगी और उसी के अनुसार अगला फैसला लिया जा सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !