Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-08

JNAC: साकची में प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सर्जिकल स्ट्राइक, 5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, दुकानदारों पर लगा जुर्माना

Jamshedpur: उप नगर आयुक्त, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के निर्देशानुसार साकची बाजार क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध आज सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट नियमों के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।


अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच के क्रम में प्रतिबंधित लगभग 5 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों पर ₹2500 (दो हजार पाँच सौ रुपये) का जुर्माना लगाया गया तथा जब्त प्लास्टिक सामग्री को नियमानुसार नष्ट किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर्यावरण एवं जनस्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। इसके पूर्ण उन्मूलन के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार के प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेंगे।

शहर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके

व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अपील की गई कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें तथा इसके स्थान पर कपड़े, जूट, कागज अथवा अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्पों का उपयोग करें, ताकि शहर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर आगे और अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !