Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-09

Jharkhand News: पलामू में पुलिस अभिरक्षा से सरकारी हथियार गायब, विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand: पुलिस विभाग की कार्यशैली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस बार मामला पुलिस अभिरक्षा में रखे गए सरकारी हथियार के रहस्यमय ढंग से लापता होने से जुड़ा है, जिससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। यह सनसनीखेज मामला पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित टीओपी-2 थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां एक सिपाही का सरकारी हथियार बीती रात से गायब होने की जानकारी सामने आई है।

यह जानने की कोशिश की हथियार कैसे गायब हुआ 

जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। विभागीय स्तर पर आंतरिक छानबीन शुरू कर दी गई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हथियार आखिर किन परिस्थितियों में और कैसे गायब हुआ। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं की गई है, जिससे तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

सरकारी हथियार गायब होना लापरवाही है या किसी साजिश

जानकारी के अनुसार, संबंधित सिपाही बैजनाथ यादव किसी निजी कार्य से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान उसका सरकारी हथियार लापता हो गया। हथियारों की नियमित जांच के समय इस गंभीर गड़बड़ी का खुलासा हुआ, जिसके बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हथियार कब, कहां और कैसे गायब हुआ। यह भी जांच का विषय है कि इसमें लापरवाही है या किसी साजिश के तहत हथियार को गायब किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर

पुलिस अभिरक्षा से सरकारी हथियार के लापता होने की घटना ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि हाल के दिनों में पलामू जिले में आर्म्स एक्ट के तहत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ऐसे संवेदनशील माहौल में पुलिस के ही सरकारी हथियार का गायब होना विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा प्रबंधन को कटघरे में खड़ा करता है।

आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ी 

अब सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हुई हैं। यह देखना अहम होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है। यह मामला न केवल पुलिस की जवाबदेही को लेकर सवाल उठाता है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !