Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-09

Chaibasa News: बोरिंग गाड़ी चोरी का खुलासा, चाईबासा पुलिस ने 5 शातिर चोरों को धर दबोचा, वाहन व लाखों का सामान बरामद

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई बोरिंग गाड़ी चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए पुलिस ने इस मामले में शामिल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम साहिद अंसारी, एहसान अंसारी, तोहिद खान, सहील एकराम और रंजीत कुमार हैं।

तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू

इस संबंध में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तमिलनाडु के एक निवासी ने थाना क्षेत्र में खड़ी अपनी बोरिंग गाड़ी (पंजीकरण संख्या KA06C-8935) की चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की।

चोरी की गई बोरिंग गाड़ी एनएच-75 के पास से बरामद

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए चोरी की गई बोरिंग गाड़ी को कुड़माली जंगल क्षेत्र, एनएच-75 के पास से बरामद कर लिया। वाहन की बरामदगी के बाद पुलिस ने पूरे मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के अन्य सामान भी बरामद

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बोरिंग गाड़ी में डीजल समाप्त हो जाने के कारण उसे जंगल में खड़ा कर दिया गया था और डीजल लाने के लिए कुछ साथी वहां से गए थे। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी से जुड़े अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।

सभी गिरफ्तार आरोपियों को भेजा न्यायिक हिरासत में 

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई एक बोलेरो वाहन, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, करीब 28 लीटर डीजल और आठ मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !