Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-09

Musabani Accident: मुसाबनी में भीषण सड़क हादसा, एक ही स्कूटी पर सवार 4 युवकों को हाईवा ने कुचला, दो सगे भाइयों समेत 3 की मौत

Jamshedpur: शुक्रवार की शाम पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र में खुशियां मातम में बदल गईं। ससुराल से लौट रहे एक ही परिवार के चार युवकों के लिए काल बनकर खड़े एक हाईवा ने तीन जिंदगियां लील लीं। सुरदा यूनियन बैंक के समीप सड़क किनारे खड़े हाईवा से स्कूटी की जोरदार टक्कर में दो सगे भाइयों और उनके एक भगीने की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे का मंजर, अंधेरा और रफ्तार बनी काल

घटना शुक्रवार शाम करीब 7:15 बजे की है। घाटशिला के जगन्नाथपुर निवासी रोहित कर्मकार (21), उसका छोटा भाई समीर कर्मकार (18), भगीना राज कर्मकार (17) और राहुल कर्मकार एक ही स्कूटी पर सवार होकर राहुल की ससुराल से लौट रहे थे। सुरदा यूनियन बैंक के पास घने अंधेरे के कारण स्कूटी चालक सड़क किनारे खड़े हाईवा को देख नहीं पाया और तेज रफ्तार स्कूटी सीधे हाईवा के नीचे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।

परिवार में पसरा मातम

इस हृदयविदारक घटना ने जगन्नाथपुर गांव को स्तब्ध कर दिया है। मृतकों में शामिल रोहित और समीर सगे भाई थे, जबकि राज उनका सगा भगीना था। एक ही झटके में एक मां की गोद सूनी हो गई और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। चौथे युवक राहुल कर्मकार की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है।

सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर सवाल

इस हादसे ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। लोग दो मुख्य बिंदुओं पर सवाल उठा रहे हैं, सड़क किनारे खड़े भारी वाहन (हाईवा) अंधेरे में डेथ ट्रैप साबित हो रहे हैं। एक ही स्कूटी पर चार युवकों का सवार होना और सुरक्षा उपकरणों (हेलमेट) की कमी ने इस हादसे को और घातक बना दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !