Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से, 24 फरवरी को पेश होगा नया बजट

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा का पंचम यानी बजट सत्र 18 फरवरी 2026 से शुरू होगा, जो 19 मार्च 2026 तक चलने का प्रस्ताव है. विधानसभा सचिवालय ने सत्र का अस्थायी कार्यक्रम जारी कर दिया है. हेमंत सरकार 24 फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 का बजट सदन में पेश करेगी.


सत्र के पहले दिन 18 फरवरी को जरूरत पड़ने पर नए सदस्यों को शपथ या प्रतिज्ञान दिलाया जाएगा. इसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा. इसी दिन सत्र के दौरान जारी सभी अध्यादेश सदन के पटल पर रखे जाएंगे और यदि आवश्यक हुआ तो शोक प्रस्ताव भी किया जाएगा.


19 फरवरी को प्रश्नकाल के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा जाएगा, जिस पर सदन में चर्चा होगी. 20 फरवरी को धन्यवाद प्रस्ताव पर सरकार का जवाब और मतदान होगा. साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 की तीसरी अनुपूरक बजट विवरणी भी सदन में पेश की जाएगी.

21 और 22 फरवरी को विधानसभा की कार्यवाही नहीं होगी. 23 फरवरी को तीसरी अनुपूरक व्यय विवरणी पर चर्चा और मतदान के बाद संबंधित विनियोग विधेयक पारित किया जाएगा.

24 फरवरी को बजट, 25 से चर्चा
वित्त वर्ष 2026-27 का आय-व्ययक (बजट) 24 फरवरी को सदन में प्रस्तुत किया जाएगा. इसके बाद 25 फरवरी से बजट पर सामान्य चर्चा शुरू होगी. 26 और 27 फरवरी को अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान प्रस्तावित है.

होली और अन्य त्योहारों के कारण 28 फरवरी से 8 मार्च तक अवकाश रहेगा. 9 मार्च से 13 मार्च के बीच विभिन्न तिथियों में प्रश्नकाल के बाद बजट की अनुदान मांगों पर चर्चा, सरकार का जवाब और मतदान होगा. 14 और 15 मार्च को फिर से अवकाश रहेगा.

सत्र के अंतिम चरण में 16 और 18 मार्च को अनुदान मांगों पर चर्चा के साथ वित्त वर्ष 2026-27 का विनियोग विधेयक पेश कर पारित किया जाएगा. इसके बाद अन्य सरकारी विधेयकों और कार्यों पर विचार होगा. 19 मार्च को गैर-सरकारी संकल्पों को भी सूचीबद्ध किया गया है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !