Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Patamda Road Accident: टाटा–पटमदा मार्ग पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से पल्सर सवार युवक की मौके पर ही मौत

बोड़ाम: टाटा–पटमदा मुख्य मार्ग पर बोड़ाम थाना क्षेत्र के पगदा गांव के पास शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पल्सर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक किसी अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई।

सड़क पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ मिला

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मृतक ने हेलमेट पहन रखा था, इसके बावजूद उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और सड़क पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ मिला। आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना रात करीब 10 बजे के बाद हुई होगी। शनिवार सुबह लगभग सात बजे राहगीरों ने सड़क किनारे नाले के पास शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल बोड़ाम थाना को इसकी सूचना दी गई।

हलूदबनी ओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार के निर्देश पर हलूदबनी ओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

किसी भारी वाहन ने जोरदार टक्कर मारी

पुलिस के अनुसार मृतक की बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर JH05BB-2198 है। वाहन के कागजात के आधार पर बाइक मालिक का नाम संजय कुमार महतो और पता बालीगुमा बताया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हेलमेट होने के बावजूद सिर में गहरी चोट और मौके पर ही मौत होने से यह स्पष्ट होता है कि किसी भारी वाहन ने जोरदार टक्कर मारी होगी।

पुलिस की जांच जारी

समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !