Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Chaibasa News: ATM कार्ड फंसाकर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी चाईबासा पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chaibasa: चाईबासा पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैन मार्केट स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम में घटित एटीएम फ्रॉड की घटना का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार से प्रिंस कुमार नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर एटीएम कार्ड फंसाने की चालाकीपूर्ण तरकीब अपनाकर लोगों के खातों से कुल 1,54,390 रुपये की अवैध निकासी की थी।

विशेष छापामारी दल का हुआ गठन

इस कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। जांच के दौरान तकनीकी शाखा का भी सहयोग लिया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन अवलोकन किया, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई और अंततः आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकी।

गिरफ्तार आरोपी के पास से बरामद सामान 

गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक Samsung Galaxy A16 मोबाइल फोन तथा KILLER कंपनी का एक जैकेट बरामद किया है, जिसका उपयोग घटना के समय किया गया था। पुलिस अब आरोपी के फरार साथी की तलाश में जुटी हुई है और यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह ने अन्य स्थानों पर भी इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं।

सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय होगा 

चाईबासा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत नजदीकी थाना, डायल 112 अथवा पुलिस कंट्रोल मोबाइल नंबर 9508243546 पर दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस ने लोगों से एटीएम उपयोग के दौरान सतर्क रहने और किसी भी असामान्य स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने की भी अपील की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !