Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Seraikela News: चांडिल में एमबीएनएस इंस्टिट्यूट की पहल, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला ठंड से राहत

Seraikela News: चांडिल स्थित एमबीएनएस इंस्टिट्यूट परिसर में शनिवार को सामाजिक सरोकार से जुड़ा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान संस्थान के आसपास रहने वाले करीब 500 गरीब और जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल बांटे गए.कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे हुई.


समाज के लिए प्रेरणादायक 

इस आयोजन में स्थानीय विधायक समेत कई प्रमुख अतिथि मौजूद रहे. सभी अतिथियों ने जरूरतमंदों की मदद के लिए की गई इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया.

इंस्टिट्यूट के निदेशक विवेक सिंह और रुचि सिंह ने बताया कि संस्था हमेशा से सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने में विश्वास रखती है. उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराना मानवता के प्रति एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास है.

आयोजकों ने यह भी कहा कि आगे भी इसी तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज के कमजोर और वंचित वर्गों तक सहायता पहुंचाई जा सके.

कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों और अतिथियों ने एमबीएनएस इंस्टिट्यूट की इस पहल की प्रशंसा की और आयोजन के लिए धन्यवाद दिया.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !