JAMSHEDPUR: पश्चिम विधायक सरयू राय ने बांटी जिम्मेदारियां, मुन्ना सिंह और निमाई अग्रवाल को मिला अहम दायित्व
Jamshedpur: जमशेदपुर
पश्चिम के विधायक सरयू राय ने अपने क्षेत्र की प्रशासनिक और जनसमस्याओं के बेहतर समाधान के लिए
दो प्रमुख सहयोगियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
- मुन्ना सिंह (ब्रजेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह) को विधायक सचिव नियुक्त किया गया है।
- वहीं, निमाई अग्रवाल (उर्फ गिच्चू अग्रवाल) को कदमा थाना क्षेत्र में सफाई और विधयुत
समस्याओं के समाधान
की जिम्मेदारी दी गई है।
विधायक राय ने इन दोनों की नियुक्ति
की जानकारी पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को भी औपचारिक रूप से भेज दी है।
मुन्ना
सिंह – विधायक सचिव
- ब्रजेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह लंबे
समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। मुन्ना सिंह लंबे समय तक आजसू से जुड़े रहे साथ
ही पूर्व में चुनाव भी लड़ चुके है।
- इस विधानसभा चुनाव में पश्चिमी विधायक सरयू
राय के लिए जोर शोर से प्रचार प्रसार किया और सरयू राय के चुनाव जीतने में उनकी
भागीदारी अहम थी।
- अब वे जनता और प्रशासन के बीच समन्वय बनाने
में उनकी भूमिका अहम रहेगी।
निमाई
अग्रवाल – कदमा क्षेत्र के समस्या निवारण प्रभारी
- गिच्चू अग्रवाल के नाम से पहचाने जाने वाले
निमाई अग्रवाल को कदमा
थाना क्षेत्र में
- सफाई व्यवस्था
- बिजली से संबंधित शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी
गई है।
आपको बता दे कि एक बार चुनाव समय ही गिच्चू अग्रवाल की गिरफ़्तारी के विरोध में
सरयू राय ने उन्हें कदमा थाने से छोड़वाया था उसके
बाद से ही वे सरयू राय के साथ सक्रिये हुए थे।