पुलिस प्रशासन की लापरवाही
इसके बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. हादसे की भयावहता इतनी थी कि सड़क पर अफरा- तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के समय मौके पर पुलिस की मौजूदगी थी, इसके बावजूद इस तरह की दुर्घटना होना पुलिस प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है.
हालत गंभीर बताई जा रही
हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए. घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई. पुलिस ने लोगों को समझा- बुझाकर सड़क यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर
समाचार लिखे जाने तक मृतक और घायल महिला की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने चेचिस वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है. इस घटना ने एक बार फिर शहर में सड़क सुरक्षा और पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया है.
विशेष अपील सड़क पर बरतें सावधानी
इस दुखद घटना के मद्देनजर हम सभी नागरिकों से यह अपील करते हैं, दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें और उसे स्ट्रैप से ठीक से बांधें।, बड़े वाहनों ट्रक, चेचिस, बस से हमेशा उचित दूरी बनाकर चलें, क्योंकि उनके ब्लाइंड स्पॉट बड़े होते हैं।, शहर के व्यस्त इलाकों और गोल चक्करों पर अपनी गति धीमी रखें।, मोड़ या गोल चक्कर पर अचानक लेन न बदलें और इंडिकेटर का सही प्रयोग करें। आपकी एक छोटी सी सावधानी आपके परिवार को बिखरने से बचा सकती है। याद रखें, घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है.