Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Tata Steel News: पीएलआई स्कीम के बेहतर क्रियान्वयन के लिए टाटा स्टील में हाई लेवल कमेटी गठित, कंपनी को होंगे बड़े फायदे

Jamshedpur: टाटा स्टील में प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) स्कीम के प्रभावी क्रियान्वयन और बेहतर प्रबंधन के उद्देश्य से कंपनी के एमडी सह सीईओ टी. वी. नरेंद्रन ने एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डी. बी. सुंदररामम करेंगे, जबकि हेड रेगुलेटरी अफेयर्स, ट्रेड एंड इकोनॉमी अपराजिता अग्रवाल को इसका संयोजक नियुक्त किया गया है।

समिति में विभिन्न व्यावसायिक और कार्यात्मक क्षेत्रों के वरिष्ठ अधिकारियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इनमें वाइस प्रेसिडेंट (लॉन्ग प्रोडक्ट) आशीष अनुपम, वीपी (इंजीनियरिंग एवं प्रोजेक्ट्स) अक्षय खुल्लर, चीफ टेक्नोलॉजी एवं क्वालिटी एश्योरेंस (फ्लैट प्रोडक्ट) अवतार सिंह सैनी, हेड (कलिंगानगर प्रोजेक्ट) बिबेक खंडेलवाल, कंपनी सेक्रेटरी एवं चीफ लीगल ऑफिसर कंचिनाधाम पार्वथीसम, चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स मनीष मिश्रा, वीपी (मार्केटिंग एंड सेल्स – फ्लैट प्रोडक्ट) प्रभात कुमार, चीफ बिजनेस एक्सीलेंस रितु कुमारी अग्रवाल, वीपी (फाइनेंशियल कंट्रोल एवं बिजनेस एनालिटिक्स) संदीप भट्टाचार्य तथा चीफ फाइनेंस एंड कैपिटल प्लानिंग सुमित शुभदर्शन शामिल हैं।

बता दें कि भारत सरकार द्वारा स्पेशियलिटी स्टील के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम जुलाई 2021 में शुरू की गई थी। यह समिति पीएलआई 1.0, पीएलआई 1.1 और भविष्य में आने वाली योजनाओं के तहत कंपनी को मिलने वाले लाभों को सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करेगी। इसके साथ ही समिति भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित करेगी और एमओयू के निष्पादन, समय-समय पर रिपोर्टिंग तथा ऑडिट से जुड़े कार्यों का भी समन्वय करेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !