Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Akhilesh Yadav SIR Controversy: SIR को लेकर अखिलेश यादव का तीखा प्रहार, बीजेपी पर चुनावी साजिश रचने का गंभीर आरोप

Lucknow: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR की आड़ में बीजेपी लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है और चुनावी लाभ के लिए मतदाता सूची में हेरफेर की साजिश रची जा रही है।

फर्जी आधार कार्ड

अखिलेश यादव ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के पास फर्जी आधार कार्ड बनाने की मशीन तक मौजूद है, जिसका इस्तेमाल चुनाव के समय किया जाता है। उनका कहना है कि गरीबों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के नाम मतदाता सूची से हटाने और अपने समर्थकों के नाम जोड़ने का खेल खेला जा रहा है।

अनियमितता को तुरंत रोका

सपा अध्यक्ष ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी नहीं है और इसके माध्यम से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि SIR की पूरी प्रक्रिया पर सख्त निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता को तुरंत रोका जाए।

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा 

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के दुरुपयोग के जरिए लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करना बेहद खतरनाक है। उन्होंने चेतावनी दी कि समाजवादी पार्टी जनता के वोट के अधिकार की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

सियासी घमासान तेज 

उन्होंने कहा कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगी, तो लोकतंत्र की बुनियाद को नुकसान पहुंचेगा। अखिलेश यादव के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है।

 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !