Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-12

Ranchi Police Big Success: रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Ranchi: रांची पुलिस ने शहर में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और सप्लाई के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया और कुल 110 जिंदा कारतूस सहित पिस्टल, कट्टा और रिवॉल्वर बरामद किए। 

अपराधियों को पैसा लेकर हथियार उपलब्ध कराता 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ी मस्जिद लेन रोड में कुछ अपराधी अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति मोहम्मद कबीर उर्फ बबलू उर्फ बोना ने पूछताछ में बताया कि वह विभिन्न अपराधियों को पैसा लेकर हथियार उपलब्ध कराता है। 

बरामद किए समान

उसके सहयोगी बिहार के कैमूर और मुंगेर जिलों से हथियार लाकर रांची में सप्लाई करते हैं। उसके खुलासे पर पुलिस ने अन्य थाना क्षेत्रों में छापेमारी चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से एक फैक्ट्री मेड काला-भूरा पिस्टल, तीन देशी कट्टा, एक सिल्वर रंग का 6 चक्रिय देशी रिवॉल्वर, कुल 110 जिंदा कारतूस (जिनमें 77 पीस 7.65 KF, 20 चक्र 9 एमएम, 8 चक्र 8 एमएम KF आदि शामिल) और 2 मैगजीन बरामद किए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !