Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-12

Jharkhand Illegal Coal Mining अवैध कोयला खनन का कहर, भाटडीह में 6 घर ध्वस्त

Jharkhand: बाघमारा अनुमंडल के महुदा थाना अंतर्गत भाटडीह ओपी क्षेत्र के मुरलीडीह 18 नंबर में रविवार तड़के अवैध कोयला खनन के कारण भीषण भू-धंसान की घटना हुई। करीब 12 से 15 फीट तक जमीन धंसने से इलाके के छह घर भरभरा कर ध्वस्त हो गए।

संयोगवश इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं 

संयोगवश इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन प्रभावित परिवारों का घर-गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर पूरी तरह नष्ट हो गया। अचानक हुए इस हादसे से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मिलीभगत का आरोप

स्थानीय लोगों और जानकारों के अनुसार, क्षेत्र में बीते कई महीनों से अवैध कोयला खनन (कोयला कटाई) का काम धड़ल्ले से चल रहा था। ग्रामीणों ने इस अवैध गतिविधि को लेकर प्रशासन, बीसीसीएल अधिकारियों और सीआईएसएफ की मिलीभगत का आरोप भी लगाया है।

खनन पर कार्रवाई

घटना के बाद पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल मुआवजा और पुनर्वास की मांग की है। वहीं सूत्रों के मुताबिक, पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों द्वारा पहल की जा रही है। प्रशासन की भूमिका और अवैध खनन पर कार्रवाई को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !