Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-12

Jamshedpur Breaking: कोवाली से चोरी हुए 4 माह के बच्चे को पुलिस ने 14 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद

Jamshedpur: कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवर्ती ढेंगाम हाट से चोरी हुए चार माह के बच्चे को जमशेदपुर पुलिस ने 14 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के हवाले कर दिया।

घटना कैसे हुई 

डूमरिया प्रखंड के रांगामाटिया केंदुआ गांव निवासी सोपान सरदार की पत्नी प्रतिमा सरदार रविवार को आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी के लिए ढेंगाम हाट गई थीं। उनके साथ उनकी बेटी और चार माह का नन्हा पुत्र भी था। हाट में खरीदारी के दौरान प्रतिमा सरदार ने कुछ सामान लेने के लिए थोड़ी देर के लिए आगे बढ़ते हुए अपने मासूम बेटे को बेटी की गोद में सौंपा।

बेटी को 20 रुपये का लालच देकर बच्चे को लेकर फरार हो गई थी 

इसी दौरान एक अज्ञात महिला ने प्रतिमा की बेटी को 20 रुपये का लालच देकर कुछ खाने-पीने का सामान लेने भेजा और बच्चे को लेकर मौके से फरार हो गई। जब बच्ची लौटी तो उसने भाई को गायब पाया और घटना की जानकारी तुरंत अपनी मां को दी।




पुलिस की तेजी से कार्रवाई

सूचना मिलने के तुरंत बाद कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान और उनकी टीम ने आसपास के क्षेत्रों में व्यापक खोजबीन शुरू की। हाट में मौजूद लोगों से पूछताछ और मोबाइल ट्रेसिंग के माध्यम से बच्चे की लोकेशन का पता लगाया गया।

मासूम की बरामदगी

पुलिस की सक्रियता और तेज़ कार्रवाई के चलते चोरी हुए मासूम को घटना के 14 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और अब उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस की अपील

थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने जनता से अपील की है कि ऐसी घटनाओं में तुरंत पुलिस को सूचित करें और किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि पुलिस हर हाल में बच्चों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !