Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-12

Singer Mika Singh Appealed: आवारा कुत्तों को लेकर मीका सिंह की सुप्रीम कोर्ट से अपील, 10 एकड़ जमीन दान करने का ऐलान

Delhi: आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के बाद अब इस मुद्दे पर मशहूर गायक मीका सिंह सामने आए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कुछ समय पहले आवारा कुत्तों को शहरों से हटाकर शेल्टर होम में भेजने का बड़ा निर्देश दिया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मीका सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से विनम्र अपील की है कि ऐसा कोई भी फैसला न लिया जाए, जिससे आवारा कुत्तों को परेशानी या नुकसान हो।

सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध

रविवार को मीका सिंह ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक भावुक अपील साझा करते हुए लिखा कि वे भारत के सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध करते हैं कि कुत्तों की भलाई को प्रभावित करने वाले किसी भी निर्णय से बचा जाए।

स्टाफ और जिम्मेदार लोगों की व्यवस्था की जाए

मीका सिंह ने अपने पोस्ट में यह भी बड़ा ऐलान किया कि वे खुद आवारा कुत्तों की देखभाल के लिए 10 एकड़ जमीन दान करने को तैयार हैं। उन्होंने लिखा कि उनके पास पर्याप्त जमीन उपलब्ध है, जहां कुत्तों के रहने, इलाज और देखभाल की समुचित व्यवस्था की जा सकती है। उनकी केवल यही अपील है कि कुत्तों की देखभाल के लिए योग्य स्टाफ और जिम्मेदार लोगों की व्यवस्था की जाए।

सोशल मीडिया पर जमकर सराहना

मीका सिंह ने स्पष्ट किया कि वे शेल्टर निर्माण से लेकर कुत्तों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर जीवन से जुड़ी सभी जरूरतों के लिए अपनी जमीन देने को तैयार हैं। उनके इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है और लोग इसे पशु प्रेम और संवेदनशीलता की मिसाल बता रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !