Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-12

Jharkhand News: झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, 4.82 लाख किसानों का कर्ज माफ, 1826.81 करोड़ रुपये वितरित

Jharkhand News: राज्य सरकार ने किसानों को राहत देते हुए 4,82,192 किसानों का फसल ऋण माफ कर दिया है. इसके लिए सभी जिलों में कुल 1826.81 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई है. इस कदम को किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

5 लाख से अधिक किसानों का हुआ ई-केवाईसी
ऋण माफी योजना के साथ ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी तेज की गई है. अब तक 5,01,528 किसानों का ई-केवाईसी पूरा किया जा चुका है. वहीं 17,924 किसानों का भुगतान विभिन्न कारणों से विफल रहा है. फिलहाल 1,412 किसानों के ऋण माफी की प्रक्रिया जारी है.

6 जिलों में 100 करोड़ से अधिक की राशि
राज्य के 6 जिलों में किसानों की ऋण माफी के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी गई है. देवघर को 137.54 करोड़ रुपये मिले हैं. पूर्वी सिंहभूम को 106.32 करोड़ रुपये दिए गए हैं. गढ़वा को 127.44 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं. हजारीबाग को 110.12 करोड़ रुपये और पलामू को 151.57 करोड़ रुपये दिए गए हैं. रांची जिले को 109.72 करोड़ रुपये की राशि मिली है. ई-केवाईसी के मामले में देवघर जिला सबसे आगे रहा है.

जिलावार कितनी मिली राशि

  • बोकारो- 61.50 करोड़ रुपये.
  • चतरा- 86.49 करोड़ रुपये.
  • देवघर- 137.54 करोड़ रुपये.
  • धनबाद- 39.15 करोड़ रुपये.
  • दुमका- 92.39 करोड़ रुपये.
  • पूर्वी सिंहभूम- 106.32 करोड़ रुपये.
  • गढ़वा- 127.44 करोड़ रुपये.
  • गिरिडीह- 95.87 करोड़ रुपये.
  • गोड्डा- 74.78 करोड़ रुपये.
  • गुमला- 50.68 करोड़ रुपये.
  • हजारीबाग- 110.12 करोड़ रुपये.
  • जामताड़ा- 79.22 करोड़ रुपये.
  • खूंटी- 27.79 करोड़ रुपये.
  • कोडरमा- 40.93 करोड़ रुपये.
  • लातेहार- 62.68 करोड़ रुपये.
  • लोहरदगा- 41.08 करोड़ रुपये.
  • पाकुड़- 31.01 करोड़ रुपये.
  • पलामू- 151.57 करोड़ रुपये.
  • रामगढ़- 32.33 करोड़ रुपये.
  • रांची- 109.72 करोड़ रुपये.
  • साहेबगंज- 60.15 करोड़ रुपये.
  • सरायकेला- 86.13 करोड़ रुपये.
  • सिमडेगा- 24.68 करोड़ रुपये.
  • पश्चिमी सिंहभूम- 96.44 करोड़ रुपये.
किस जिले में कितने किसानों का ई-केवाईसी

  • बोकारो- 18,247.
  • चतरा- 21,017.
  • देवघर- 36,466.
  • धनबाद- 11,557.
  • दुमका- 28,106.
  • पूर्वी सिंहभूम- 26,471.
  • गढ़वा- 24,504.
  • गिरिडीह- 25,385.
  • गोड्डा- 20,441.
  • गुमला- 12,906.
  • हजारीबाग- 27,144.
  • जामताड़ा- 20,295.
  • खूंटी- 8,389.
  • कोडरमा- 10,119.
  • लातेहार- 12,479.
  • लोहरदगा- 10,147.
  • पाकुड़- 7,973.
  • पलामू- 29,237.
  • रामगढ़- 9,074.
  • रांची- 28,869.
  • साहेबगंज- 13,750.
  • सरायकेला- 21,363.
  • सिमडेगा- 7,021.
  • पश्चिमी सिंहभूम- 25,774.
किसानों के लिए बड़ी राहत
ऋण माफी और ई-केवाईसी की यह प्रक्रिया राज्य के किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है. बड़ी संख्या में किसानों को सीधे तौर पर आर्थिक सहारा मिला है. हालांकि भुगतान विफल और लंबित मामलों को जल्द निपटाना प्रशासन के लिए अगली बड़ी चुनौती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !