Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-12

Bhojpuri Singer Ritesh Pandey Resigns From Jan Suraj Party: भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे ने जन सुराज पार्टी से दिया इस्तीफा, राजनीति से सन्यास का संकेत

Bihar: भोजपुरी संगीत के मशहूर सिंगर और करगहर विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार रहे रितेश पांडे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। पोस्ट में उन्होंने बताया कि अब किसी राजनीतिक दल का सक्रिय सदस्य रहकर जनता की सेवा करना उनके लिए कठिन हो गया है।

रितेश पांडे ने लिखा कि 

रितेश पांडे ने लिखा कि राजनीति में उनका अनुभव सीख भरा रहा और जनता का प्यार व समर्थन उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। हालांकि चुनाव में सफलता नहीं मिली, लेकिन उनका मकसद सत्ता हासिल करना नहीं बल्कि समाज की सेवा करना था।

उनकी सबसे बड़ी ताकत

उन्होंने कहा कि अब वे उसी माध्यम से जनता की सेवा जारी रखना चाहते हैं, जिससे उन्हें पहचान और सम्मान मिला है। अपने को मामूली किसान परिवार का लड़का बताते हुए उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

इस्तीफे की खबर से उनके फैंस काफी हैरान

भोजपुरी इंडस्ट्री में सुपरहिट गानों जैसे हैलो कौन, लहंगा लखनऊआ, कमरिया दुखाता ए राजा जी के कारण खासकर युवा वर्ग में लोकप्रिय रितेश पांडे के इस्तीफे की खबर से उनके फैंस काफी हैरान हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !