Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-12

Baharagora Accident: बहरागोड़ा में एक बाइक ने मारी दूसरी बाइक को जोरदार टक्कर, हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल

Baharagora: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-18 पर संतोष होटल के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें गुड़ाबांदा प्रखंड के रहने वाले मानसिंह हांसदा और उनकी पत्नी मालती हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब दंपती बाइक से बहरागोड़ा से अपने घर लौट रहे थे।

बाइक ने बाइक को मारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही वे संतोष होटल के पास पहुंचे, तेज रफ्तार से आ रही एक दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से अपनी बाइक लेकर फरार हो गया।

दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया 

दुर्घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए तत्परता से एक निजी वाहन की व्यवस्था की और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरागोड़ा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालांकि मालती हांसदा की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई थी, जिसे देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !