Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-12

Ranchi Missing Children Case: लापता भाई-बहन की तलाश में पैन इंडिया सर्च ऑपरेशन, 20 राज्यों के 439 जिलों में फैला नेटवर्क

Ranchi: राजधानी राँची के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत मौसीबाड़ी, मल्लार कोचा से लापता हुए भाई-बहन अंश कुमार और अंशिका कुमारी की तलाश लगातार जारी है। बच्चों की सकुशल बरामदगी को लेकर सोमवार को गठित विशेष जांच टीम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


यह बैठक एसएसपी के गोपनीय कार्यालय में सीआईडी एडीजी सह राँची जोनल आईजी मनोज कौशिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एसएसपी राकेश रंजन सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान अब तक की गई पुलिस कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगे की कार्ययोजना पर गहन चर्चा हुई। एडीजी ने विशेष टीम में शामिल अधिकारियों को जांच में तेजी लाने और सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एनजीओ और सामाजिक संगठनों से पैन इंडिया समन्वय

बच्चों की खोजबीन को और अधिक व्यापक बनाने के उद्देश्य से सोमवार को एक अहम पहल की गई। एसएसपी के नेतृत्व में एसपी ग्रामीण और एसपी यातायात ने नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा संचालित बचपन बचाओ आंदोलन संगठन के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया।

इस बैठक में एवीए फाउंडेशन के स्टेट को-ऑर्डिनेटर ब्रजेश मिश्रा, चाइल्ड वेलफेयर एक्टिविस्ट राहुल मेहता, छोटानागपुर सांस्कृतिक संगठन की सच्ची कुमारी समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

 बच्चों की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी सुनिश्चित

राँची पुलिस ने बताया कि बच्चों की बरामदगी के लिए देशभर के 20 राज्यों के 439 जिलों में कार्यरत एनजीओ और चाइल्ड वेलफेयर एक्टिविस्ट के सहयोग से पैन इंडिया स्तर पर रणनीति बनाई गई है। सभी संगठनों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय नेटवर्क के माध्यम से अंश और अंशिका की तलाश में सहयोग की अपील की गई है। पुलिस प्रशासन ने भरोसा जताया है कि संयुक्त प्रयासों से बच्चों की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !