Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-13

Jharkhand News: धुर्वा से लापता अंश - अंशिका का अब तक पता नहीं, पुलिस के साथ राहुल सिंह गिरोह ने भी रखा 2 लाख का इनाम

Jharkhand News: रांची के धुर्वा इलाके से 2 जनवरी को लापता हुए दो मासूम बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पांच साल का अंश कुमार और चार साल की उसकी बहन अंशिका कुमारी बिस्किट खरीदने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. बच्चों के गायब होने के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.


मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस लगातार अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही है. पुलिस ने बच्चों की सही जानकारी देने वाले व्यक्ति को दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. पुलिस का कहना है कि हर संभावित पहलू पर जांच की जा रही है और जल्द से जल्द बच्चों को सुरक्षित बरामद करने का प्रयास जारी है. 


राहुल सिंह गिरोह ने भी रखा 2 लाख का इनाम 
इसी बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. राहुल सिंह नामक एक अपराधी गिरोह ने भी दोनों बच्चों की जानकारी देने वाले को दो लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है. इस संबंध में गिरोह की ओर से अपने फेसबुक सोशल मीडिया पर एक एक पोस्ट जारी की है.



पोस्ट में बताया गया है कि 2 जनवरी को धुर्वा स्थित मौसीबाड़ी खटाल से अंश और अंशिका लापता हुए थे. गिरोह ने आम लोगों से अपील की है कि वे बच्चों की तस्वीरें अधिक से अधिक साझा करें, अपने आसपास नजर रखें और कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें.

गिरोह ने यह भी कहा है कि सूचना देने वाला व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से उनसे संपर्क कर सकता है. साथ ही जनता से अनुरोध किया गया है कि इस संदेश को अपने सभी परिचितों तक पहुंचाएं, ताकि बच्चों को जल्द से जल्द खोजा जा सके. साथ ही पोस्ट में कहा गया है कि एक छोटा सा प्रयास भी दो मासूमों की जान बचा सकता है और एक परिवार को फिर से खुशियां लौटा सकता है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !