Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-14

Jharkhand Wheather Update: 16 जनवरी के बाद झारखंड में ठंड से मिलेगी राहत, अभी 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

Jharkhand Wheather Update: झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड से जल्द राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी के बाद शीतलहर का असर धीरे-धीरे कम होगा. मौसम में बदलाव के साथ सर्द हवाओं की दिशा भी बदलने की उम्मीद है, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है.
हालांकि, इससे पहले बुधवार और गुरुवार को राज्य के आधे से अधिक जिलों में शीतलहर का प्रभाव बना रहेगा. रात के समय तेज कनकनी के साथ ठंड महसूस की जाएगी. मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों के लिए 13 जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में कुहासा छाए रहेंगे 
मौसम विभाग के मुताबिक गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में कुहासा छाए रहने की संभावना है. हालांकि राज्य के कई हिस्सों में अब कुहासे में धीरे-धीरे कमी देखी जा रही है. रांची में भी सुबह के समय कोहरा पहले की तुलना में कम हो गया है, लेकिन संताल परगना के कुछ जिलों में अभी भी कुहासा बना हुआ है. देवघर में मंगलवार को दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई.

पिछले 24 घंटों के दौरान गुमला राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं रांची का न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 7.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. मौसम विभाग ने बताया कि जमशेदपुर और पाकुड़ को छोड़कर राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है. गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा और रांची में शीतलहर का असर साफ तौर पर महसूस किया गया.

पूरे राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है.

मैकलुस्कीगंज में पारा एक डिग्री तक गिरा
मैकलुस्कीगंज में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मंगलवार को यहां का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गोर्डन गेस्ट हाउस, लिटिल स्टार अकादमी और राणा कंट्री कॉटेज में भी एक डिग्री तापमान मापा गया. सुबह के समय लोग जब घरों से बाहर निकले तो चारों ओर कड़ाके की ठंड और तेज ठंडी हवा चल रही थी. ठंड से बचने के लिए लोग सुबह और शाम अलाव जलाते नजर आ. इससे पहले सोमवार को भी मैकलुस्कीगंज का तापमान एक डिग्री ही दर्ज किया गया था.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !