Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-14

Saraikela News: मकर संक्रांति पर सरायकेला के नदी घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आस्था की डुबकी के साथ किया गया दान-पुण्य

Saraikela: सरायकेला में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न नदी तटों पर आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। अहले सुबह से ही लोग नदी में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे और स्नान के बाद दान-पुण्य किया। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है, जिससे पुण्य की प्राप्ति होती है।

घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी

मकर संक्रांति को लेकर सरायकेला के स्वर्णरेखा और खरकई नदी सहित विभिन्न घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। ठंड के बावजूद लोगों ने नदी में स्नान किया और भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और तिल-गुड़ का दान किया गया।

मकर संक्रांति के दिन किया गया स्नान और दान अत्यंत फलदायी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन किया गया स्नान और दान अत्यंत फलदायी माना जाता है। इसी आस्था के चलते हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग नदी तटों पर पहुंचते हैं और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !