Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-14

Pakur News: पाकुड़ में ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम, आरपीएफ-जीआरपी ने तीन आरोपियों को दबोचा

Pakur News: पाकुड़ जिले में एक बड़े ट्रेन हादसे की साजिश को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने समय रहते नाकाम कर दिया. दोनों एजेंसियों ने रेल पटरी पर जानबूझकर बाधा डालने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.


जांच में पता चला है कि 10 जनवरी की रात तिलभीटा और कोटलपोखर रेलवे स्टेशन के बीच, कुमारपुर के पास लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 41/सी पर आरोपियों ने करीब 1.57 मीटर लंबा कटा हुआ लोहे का रेल टुकड़ा पटरी पर रख दिया था. इसका उद्देश्य ट्रेन के संचालन को बाधित करना और बड़ा हादसा कराना था.


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रानीपुर गांव निवासी यार मोहम्मद शेख उर्फ जोकर, राहुल शेख और कुमारपुर निवासी नजमी शेख के रूप में हुई है. इस मामले में आरपीएफ पोस्ट पाकुड़ में दर्ज किया गया है. आरोपियों पर रेलवे अधिनियम की धारा 153, 174(सी), 147 समेत अन्य गंभीर धाराएं लगाई गई हैं.

पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा 
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने एक और बड़ा खुलासा किया. उन्होंने स्वीकार किया कि वे 6 जनवरी की रात तिलभीटा स्टेशन पर मालगाड़ी से कोयला चोरी की घटना में भी शामिल थे. चोरी किया गया कोयला बाद में अवैध रूप से बेच दिया गया था.

मुख्य आरोपी यार मोहम्मद उर्फ जोकर ने बताया कि उसके कुछ साथियों की पहले हुई गिरफ्तारी से वह नाराज था. इसी गुस्से में उसने रेलवे प्रशासन और आरपीएफ को परेशान करने के इरादे से यह साजिश रची. इसके बाद सभी आरोपी एकजुट हुए और रात करीब 10 बजे रेल पटरी पर लोहे का टुकड़ा रख दिया.

फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. रेलवे और पुलिस की सतर्कता से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !