Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-15

Cabinet Meeting :आज झारखंड कैबिनेट की बैठक, जानिए कौन से मुद्दे पर प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज गुरुवार को कैबिनेट की अहम बैठक होगी.

Cabinet Meeting : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज गुरुवार को कैबिनेट की अहम बैठक होगी. बैठक आज शाम 4 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी.

इस महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा इस बाबत सूचना दी गयी है.इस नीति पर भी अहम फैसला लिया जा सकता है, जिससे राज्य में उत्पाद विकास और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा.


झारखंड स्टेट यूनिवर्सिटी बिल इस बिल पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है, जिससे राज्य में उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा.

आज सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में 3 मुख्य प्रस्तावों पर सबकी नजरें टिकी हुई है. इसमें सबसे पहला सारंडा को नया रिजर्व फॉरेस्ट बनाने के प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी के लिए रखा जायेगा.

मंजूरी के साथ ही सारंडा झारखंड का 10वां वन अभयारण्य बन जाएगा. इसके अलावा नयी उत्पाद नीति और झारखंड स्टेट यूनिवर्सिटी बिल पर भी अहम फैसला आ सकता है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !