Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-14

Adityapur Breaking: आदित्यपुर ब्रिज के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल

Adityapur Breaking: आदित्यपुर थाना अंतर्गत आदित्यपुर ब्रिज के पास एक दर्दनाक हादसा घटित हुई. जहां एक अज्ञात चार चक्का वाहन ने दो मोटरसाइकिल सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा इतना जोरदार था कि दोनों मोटरसाइकिल सवार युवक कई दूरी पर जा गिरे, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई.


पुलिस के वाहन से भेजा गया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर ले जाने की व्यवस्था की. एंबुलेंस को बुलाया गया था, लेकिन समय पर नहीं पहुंचने के कारण पुलिस की वाहन में ही उन्हें अस्पताल भेजा गया.

घायलों की पहचान नहीं हो पाई
घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन एक घायल ने बताया कि वह आदित्यपुर क्रॉस कंपनी से कार्य करके अपने घर जा रहा था, तभी पीछे से अनियंत्रित वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है.

जांच शुरू
हादसे के कारण यातायात लगभग आधे घंटे तक बाधित रहा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !