Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-15

Ramgarh Accident News: NH-33 पर हंगामा, महिला को टक्कर के बाद एसी बस में आग, बस पूरी तरह जली

Ramgarh Accident News: रामगढ़ जिले में NH-33 पर ओरमांझी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को बड़ा हंगामा हो गया. एक एसी बस ने एक महिला को टक्कर मार दी, जिसके बाद बस चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा. आसपास मौजूद लोगों ने बस को कुछ दूरी पर रोक लिया.


बस में जमकर तोड़फोड़ और आग

घटना से नाराज लोगों ने पहले बस में जमकर तोड़फोड़ की और फिर उसमें आग लगा दी. आग लगते ही बस धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर खाक हो गई. बस से उठती आग की लपटें और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक नजर आया.

इस घटना के कारण NH-33 पर काफी देर तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सूचना मिलने पर ओरमांझी और रामगढ़ थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई.

ओरमांझी थाना प्रभारी शशि भूषण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !