Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-15

Jharkhand News: तकनीकी कारणों से JSSC JTMACCE परीक्षा हुई स्थगित, नई तिथि की घोषणा जल्द

Jharkhand News: झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 को लेकर अभ्यर्थियों को अस्थायी राहत और असमंजस दोनों का सामना करना पड़ा. झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है. यह परीक्षा आज 15 फरवरी को रांची के दो केंद्रों पर आयोजित होनी थी.

सुबह से दोपहर तक निर्धारित था परीक्षा समय
आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार रांची स्थित icube Digital और उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इन केंद्रों पर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा आयोजित होनी थी. लेकिन तकनीकी दिक्कत सामने आने के बाद अंतिम समय में परीक्षा को पोस्टपोन कर दिया गया.

नई तारीख की सूचना जल्द देने का भरोसा
JSSC ने स्पष्ट किया है कि स्थगित की गई परीक्षा की नई तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी. आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए आयोग की वेबसाइट और नोटिस पर नियमित रूप से नजर रखें.

अभ्यर्थियों से संयम बनाए रखने की अपील
आयोग ने यह भी कहा है कि परीक्षा स्थगित करने का फैसला केवल तकनीकी कारणों से लिया गया है. अभ्यर्थियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है और आगे की सभी जानकारियां समय रहते सार्वजनिक की जाएंगी.

आयोग की तैयारियों पर सवाल
प्रतियोगी परीक्षाओं में तकनीकी अड़चनें बार बार सामने आना आयोग की तैयारियों पर सवाल खड़े करता है. हालांकि समय रहते परीक्षा स्थगित करने से अव्यवस्था टली है लेकिन इससे अभ्यर्थियों की मानसिक तैयारी प्रभावित होती है. अब सभी की नजरें JSSC की ओर हैं कि नई तिथि की घोषणा कितनी जल्दी और स्पष्ट रूप से की जाती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !