Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-15

Jharkhand News: कट ऑफ अंक के साथ JPSC CDPO का अंतिम परिणाम जारी

Jharkhand News: JPSC CDPO के रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति से जुड़ी परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है. झारखंड लोक सेवा आयोग ने इसके साथ ही सभी वर्गों के लिए कोटिवार कट ऑफ अंक भी घोषित कर दिए हैं. आयोग की ओर से यह जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है.

अनारक्षित से लेकर आरक्षित वर्गों का कट ऑफ तय
घोषित परिणाम के अनुसार अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 421.50 अंक निर्धारित किया गया है. वहीं अनारक्षित महिला वर्ग के लिए कट ऑफ 409.00 अंक रहा है. अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 385.00 अंक और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 382.00 अंक कट ऑफ तय किया गया है. एसटी महिला अभ्यर्थियों के लिए यह आंकड़ा 366.00 अंक पर आकर रुका है.

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कट ऑफ 399.50 अंक घोषित किया गया है जबकि ईडब्ल्यूएस महिला अभ्यर्थियों के लिए 397.00 अंक तय किए गए हैं. अत्यंत पिछड़ा वर्ग ईबीसी वन की महिला अभ्यर्थियों के लिए कट ऑफ 400.25 अंक रखा गया है.

दिव्यांग श्रेणी के लिए अलग-अलग कट ऑफ अंक
दिव्यांग श्रेणी की बात करें तो नेत्रहीन अभ्यर्थियों के लिए 364 अंक कट ऑफ रहा है. श्रवण बाधित श्रेणी में यह 385 अंक और लोकोमोटिव दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 367.25 अंक निर्धारित किया गया है.

वेबसाइट पर उपलब्ध है विस्तृत जानकारी
आयोग ने बताया है कि अभ्यर्थी अपने प्राप्तांक और उत्तरपुस्तिका के अवलोकन से जुड़ी जानकारी आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक (https://jpscotr.com:4448) पर देख सकते हैं. कट ऑफ और परीक्षा परिणाम से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को JPSC की आधिकारिक वेबसाइट (http://www.jpsc.gov.in) पर जाने की सलाह दी गई है.

हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म
JPSC CDPO परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी होने के साथ ही हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हुआ है. कोटिवार कट ऑफ सामने आने से चयन प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट हुई है. अब अगला फोकस नियुक्ति प्रक्रिया और आगे की प्रशासनिक कार्रवाई पर रहेगा. इससे राज्य में बाल विकास परियोजना से जुड़े पदों पर नियमित नियुक्ति का रास्ता साफ होगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !