Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-15

Palamu Gangwar: पलामू में पुरानी रंजिश में 2 लोगों की गोली मार कर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

Palamu: झारखंड के पलामू जिले में गुरुवार को एक खौफनाक वारदात सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के कांडू मोहल्ला में पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों को कथित तौर पर गोली मार दी गई। इस घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान अजीत कुमार गुप्ता (52) और नवीन प्रसाद (45) के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर थाना प्रभारी ज्योति लाल राजवार ने बताया कि अजीत कुमार गुप्ता की हालत खतरे से बाहर है, जबकि नवीन प्रसाद की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए नवीन प्रसाद को रिम्स, रांची रेफर किया जा रहा है।

इधर, पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी दुश्मनी का प्रतीत होता है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !