Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-15

Ranchi News: रांची में जाम से निजात की पहल, चर्च रोड–कर्बला चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Ranchi News: रांची शहर में लगातार बिगड़ती यातायात स्थिति को सुधारने के लिए रांची नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है. गुरुवार को नगर निगम की ओर से चर्च रोड से कर्बला चौक तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.


नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से डेली मार्केट चौक से लेकर चर्च रोड होते हुए कर्बला चौक तक सड़क के दोनों किनारों पर फैले अतिक्रमण को हटाया. इस क्षेत्र में आए दिन जाम लगने और आवागमन में परेशानी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.


बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण को तोड़ा
अभियान की शुरुआत में निगम और अंचल कार्यालय के अमीन ने सड़क की मापी कराई. इसके बाद दुकानों के बाहर रखे सामान, गुमटियां, अवैध शेड और अस्थायी निर्माण हटाए गए. कई स्थानों पर बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण को तोड़ा गया.

कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने विरोध जताया. उनका कहना था कि नगर निगम चुनिंदा लोगों पर ही कार्रवाई करता है. हालांकि विरोध के बावजूद प्रशासन ने अभियान जारी रखा.

नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर को जाम मुक्त बनाना और यातायात को सुचारु रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है. निगम ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर अतिक्रमण न करें और रांची को सुरक्षित, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने में प्रशासन का सहयोग करें.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !